DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत जी राम जी योजना के पोस्टर किए गए वितरित

कोरबा। विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 की वैधानिक विशेषताओं की जानकारी देने तथा योजना से संबंधित भ्रम बनाम तथ्य को स्पष्ट करने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत जी राम जी योजना के पोस्टर वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को योजना के प्रमुख प्रावधानों एवं तथ्यों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाती है। योजना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु भ्रम बनाम तथ्य से संबंधित पोस्टर, 125 दिन की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान की स्थिति में प्रावधान, बेरोजगारी भत्ता, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) तथा पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को दर्शाने वाले सूचना पोस्टर वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे इन पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर योजना की सही जानकारी पहुंचाएं,ताकि जन जागरूकता बढ़े।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version