DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिजली कटौती और बढ़ती दरों का विरोध:कोरबा में AAP ने दी आंदोलन की चेतावनी, नेता बोले- घाटे का हवाला देकर दरें बढ़ाना तर्कसंगत नहीं

कोरबा। कोरबा में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बिजली कटौती और बढ़ती दरों के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ने कहा कि जिले में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। इससे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य है। यह देश के उन 5 राज्यों में शामिल है जो दूसरे राज्यों को बिजली बेचते हैं।

हाल ही में छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना के साथ 1000 मेगावाट बिजली का अनुबंध किया है। इसके बावजूद नियामक आयोग द्वारा घाटे का हवाला देकर दरें बढ़ाना तर्कसंगत नहीं है।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग

आम आदमी पार्टी ने सरकार से बिजली दर वृद्धि का फैसला वापस लेने और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। कोरबा एक औद्योगिक नगरी है जहां से कई राज्यों में बिजली की आपूर्ति होती है।

आंदोलन की चेतावनी

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था खराब है। इससे व्यापारी और विद्यार्थी सहित सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version