DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नगर पालिका बांकीमोंगरा के अध्यक्ष पद के लिए प्राची अग्रवाल की दमदार दावेदारी


कोरबा/बांकीमोंगरा।नवअस्तित्व में आई नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष बनने के लिए जहां कांग्रेस उम्मीदवारों का टोटा लगा हुआ है, वहीं भाजपा से कई दमदार दावेदार सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल की पुत्रवधु श्रीमती प्राची अग्रवाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। श्रीमती अग्रवाल भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की धर्मपत्नी हैं। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए यदि संगठन उन्हें उम्मीदवार बनाता है तो उनकी जीत सुनिश्चित है। श्रीमती अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा भी प्रारंभ कर दिया है। श्रीमती अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही है। इनके अलावा वे सामाजिक सरोकार से भी वास्ता रखते है और वे राणीसती दादी महिला मण्डल बांकीमोंगरा, अग्रवाल महिला मण्डल में भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे वार्डों का भ्रमण भी प्रारंभ कर दी हैं और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी उनकी उम्मीदवारी पर काफी हर्षित हैं। माना जा रहा है कि बांकीमोंगरा भाजपा का गढ़ होने के कारण इस बार प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।

Exit mobile version