कोरबा/दर्री। सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दर्री के सफल प्रयास से नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी शामिल हुए और मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी, श्री राधाकृष्ण, श्री रामजानकी, श्री लक्ष्मी विष्णु, श्री दुर्गा जी, श्री हनुमान जी की पूर्जा अर्चना कर दर्री क्षेत्र के साथ – साथ कोरबा जिले में सुख, समृद्धि, प्रगति, शांति आदि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के पावन पर्व रथयात्रा की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि आज भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दिन आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य मिला।
