कोरबा। हायर सेकेंडरी स्कूल बेहरचुवा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत के सभापति सावित्री अजय कंवर ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही भविष्य संवारा जा सकता है। देश व प्रदेश की प्रगति में भी योगदान दे पाएंगे। स्कूल में दिए होमवर्क को घर में जरूर पूरा करें। अभिभावक भी अपने बच्चों का सहयोग करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता द्रौपदी राठिया ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य संतोषी राठिया, ग्राम पंचायत खुटाकुड़ा के सरपंच रामेश्वर राठिया रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्राचार्य अमृतलाल कंवर ने किया। कक्षा 6वीं व 9वीं के नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश कराया। इन्हें पुस्तक का वितरण किया। सभी ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
