कोरबा । पाली ब्लॉक के मिडिल स्कूल ढुकुपथरा में प्रवेशोत्सव बीईओ श्यामानंद साहू व एबीओ मनीराम मरकाम, बीआरसी रामगोपाल जायसवाल, सरपंच अमोला बाई, पूर्व सरपंच राजकुमार बिंझवार की उपस्थिति में मनाया गया।
प्रधानपाठक चेतन सिंह मरावी, शंभू दयाल मानिकपुरी, रामनारायण श्याम की अध्यक्षता में बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत ददा स्कूल जाबो ग दाई स्कूल जाबो ओ भरती हमन ल कर दे से हुआ। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगत, संकुल समन्वयक वीरेंद्र कुमार उईके ने मां सरस्वती पूजा की। नवप्रवेशी बच्चों और उनके साथ आए पालकों का स्वागत अतिथियों ने तिलक गुलाल लगाकर किया।
बुजुर्ग महिला उर्मिला उरेती ने कक्षा पहली में प्रवेश लेने आए बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक वितरित की। पूर्व सरपंच राजकुमार बिंझवार ने सभी पालकों से बच्चों को विद्यालय नियमित भेजने को कहा। उपसरपंच अनिता कंवर, शिवनन्दन सिंह कंवार ने बच्चों को पेन-कॉपी, स्लेट वितरण कर न्योता भोज कराया। संचालन शंभू दयाल मानिकपुरी व आभार वीरेंद्र कुमार उईके संकुल समन्वयक केराझरिया ने किया। कार्यक्रम में कमलेश सिंह श्याम, भारत सिंह मरावी, रामाधार महिलांगे, नारद मरावी, वीर सिंह जगत, दुकाल सिंह, गाम कोटवार जनक राम गंधर्व, अजय कुमार धोबी, सफाई कर्मी पुष्पा मरावी, महेश्वर श्याम, राजेश्वरी श्याम उपस्थित थे।
