कोरबा/कटघोरा। योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा गुरुवार को अंबिकापुर प्रवास के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह व राजेश यादव ने मुलाकात की।
आयोग के अध्यक्ष सिन्हा, जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग प्रचारक बिलासपुर थे, तब श्री यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक वर्ग बाराद्वार में कराया था तथा राजेश यादव कुरूद विधानसभा व महासमुंद लोकसभा के विस्तारक थे, तब रूप नारायण सिन्हा का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन मिला था, जिसमें कुरूद विधानसभा व महासमुंद लोकसभा में जीत की अभूतपूर्व सफलता मिली थी। आयोग के अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष डा. पवन एवं राजेश यादव को जिला में चल रहे योग शिविरों में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश किया। छत्तीसगढ़ में योग को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर सुझाव भी मांगा।
योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा से मिले जिपं अध्यक्ष पवन सिंह व राजेश यादव
