DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भव्य रामलीला आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता : कोरबा में भव्य रामलीला आयोजन की तैयारियाँ पूर्णता की ओर, प्रेस वार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी

प्रभु श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और आदर्शों से जन-जन को जोड़ने का संकल्प

कोरबा। घंटाघर ओपन थियेटर में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर आज केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया और तैयारियों की जानकारी दी। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बताया कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और भगवान श्रीराम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा भी गत वर्ष से घंटाघर ओपन थियेटर में श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन का दूसरा वर्ष है और 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला एवं भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार और भव्यता के साथ रामलीला होगी। मंच को बड़ा बनाया गया है और दर्शकों की संख्या को देखते हुए पंडाल को भी बड़ा बनाया गया है।

आज पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव के संबंध में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ सम्मिलित होकर पत्रकार बंधुओं से विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर रामलीला आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। यह आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

आप सभी को सपरिवार सादर आमंत्रण!

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणि नायर, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव, सरोज शांडिल्य, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, पार्षद राकेश वर्मा, पंकज देवांगन, सुशील गर्ग ,आरिफ खान, राकेश नागरमल, नगर निगम उपायुक्त पवन वर्मा, अखिलेश शुक्ला,सचिव रामेश्वर कंवर, सहित पदाधिकारीगण, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण, प्रेस मीडिया के भाई – बहन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आइए, प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें और भक्ति, आस्था एवं सांस्कृतिक उत्सव के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।

स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा
दिनांक: 15 से 20 अक्टूबर 2026

अभिनेता देवश नागर सहित रामलीला की टीम पहुंची

पत्रकार वार्ता में टीवी सिरियल… ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी सिरियलों में काम कर चुके अभिनेता देवश नागर कोरबा में आयोजित रामलीलाल में भगवान श्रीराम का किरदार निभाएंगे। पत्रकारवार्ता में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का किरदार बहुत बड़ा है और मैं देवश नागर के रूप में अपने आपको इस लायक नहीं समझता, कि मैं भगवान श्रीराम का किरदार निभा सकूं, लेकिन श्रीराम ने ही मुझे इस लायक बनाया कि मैं भगवान श्रीराम का किरदार निभा सकूं। मेकअप के अंतिम टच के बाद मैं अपने किरदार में इस तरह भगवान श्रीराम को आत्मसात कर लेता हूं, कि मैं बाहरी दुनिया से बेखबर हो जाता हूं।
लुप्त हो रही रामलीला को देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहती हूं-तन्नुप्रिया

रामलीला की प्रबंधक तन्नुप्रिया ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित किया और कहा कि आधुनिक टीवी और मोबाइल युग ने युवा रामलीला को देखना पंसद नहीं करते, इसलिए हमने युवाओं की पसंद को देखते हुए आधुनिक तकनीक और सनातन रामलीला का संगम के साथ रामलीला का मंचन करते हैं, ताकि युवा भी आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद धर्मयुग का प्रारंभ हुआ और भगवान श्रीराम का चरित्र और आदर्श देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा। भारत की सनातन परंपरा और धर्म काफी समृद्ध और वैभवशाली है। भगवान राम हमारे जीवन के आदर्श हैं और उनके आदर्श हमारे जीवन को प्रेरणा देते हैं, यूं कहें तो भगवान राम हमारा पूरा जीवन चरित्र है और उनके जीवन चरित्र को देश-दुनिया तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर हम रामलीला का मंचन करते हैं।
हनुमान अंश का हीरो शोभिनव सत्या आएंगे 16 को

रामलीला का शुभारंभ 15 अक्टूबर को होगा और दूसरे दिन 16 अक्टूबर को बाक्सआफिस पर सुपरहीट हनुमान अंश में किरौली नीम बाबा का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या का कोरबा आगमन होगा और रामलीला के मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे।
महापौर ने की अपील

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को 15 अक्टूबर से आयोजित रामलीला को देखने और सुनने के लिए सादर आमंत्रित किया है, ताकि राम के आदर्श और चरित्र को समाज में पुनसर््थापित कर आदर्श समाज के निर्माण में हम एक-एक व्यक्ति अपनी भूमिका निभा सकें और राम के आदर्श पर चलते हुए भारत को विकसित और समृद्ध बनाते हुए भारतवर्ष के वैभव को देश-दुनिया तक पहुंचा सकें। राम हमारे जीवन के आदर्श हैं और रामलीला के माध्यम से हम भगवान श्रीराम के कुछ अंश को अपने जीवन में आत्मसात कर सकें, तो यह हमारे लिए बड़ी उपलिब्ध होगी और हमारा प्रयास सफल होगा।

Exit mobile version