नई दिल्ली/अम्मान,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर जॉर्डन पहुंच गए हैं। जॉर्डन के PM जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मोदी का यह दौरा किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी उनसे द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।
यह यात्रा भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर हो रही है। वे 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2018 में एक ट्रांजिट विजिट के दौरान जॉर्डन में रुके थे।
मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़ीं तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह आज सबसे पहले जॉर्डन पहुंचे हैं। वहां के PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।
PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।
PM मोदी के जॉर्डन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया।
