DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गर्ग ने निर्माणाधीन न्यायालय का जायजा लेकर दिए निर्देश

जांजगीर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की सभी तालुकाओं में निर्माणाधीन नवीन न्यायालय परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानक, अग्निशमन व्यवस्था, उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की प्रगति की जांच की गई। निरीक्षण के समय कंक्रीट की गुणवत्ता और न्यायालय भवन में लगाए जा रहे बिजली के तारों की गुणवत्ता भी परखी गई।

न्यायाधीश ने सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। द्वितीय नेशनल लोक अदालत, 9 मई के संबंध में समस्त विभागों के साथ समीक्षा की गई। समस्त थानों में पदस्थ पैरालीगल वालंटियर को जिले की सभी ग्राम पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायत में नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार और मुनादी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को इसके माध्यम से लाभ मिल सके।

Exit mobile version