DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गुरु घासीदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई:कोरबा में भारी संख्या में शामिल हुए लोग, जैतखाम पर विधि-विधान से पूजा-पाठ और पंथी नृत्य का आयोजन

कोरबा। कोरबा में बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कोरबा सतनामी कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर बाबा के पावन संदेश ‘सत्य ही मानव का आभूषण है’ के साथ सतनाम मय हो गया।

यह शोभायात्रा सीतामणी जैतखाम से भव्य रूप में प्रारंभ होकर सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर तक पहुंची। यात्रा के दौरान डी.जे. पर लेजर लाइट शो, पंथी दलों द्वारा पारंपरिक कला और कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। शौर्य प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां और भव्य आतिशबाजी शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कोरबा शहर के अलावा औद्योगिक नगरी दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, हरदीबाजार, दर्री, बरपाली, रामपुर, पसान, पोड़ी उपरोड़ा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरु घासीदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। इन क्षेत्रों में भी जैतखाम पर विधि-विधान से पूजा-पाठ और पंथी नृत्य का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version