DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Profit-to-Investors: निवेशकों को करोड़ों का फायदा, जानें किन सेक्टर्स में रही मजबूती, ये रहे टॉप गेनर्स

मुंबई, एजेंसी। भारतीय शेयर बाजार बुधवार (19 नवंबर) को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद हरे निशान में बंद हुए। शुरुआती गिरावट के बावजूद दोपहर बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। आईटी शेयरों में तेजी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले मजबूत संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

बाजार बंद होने पर स्थिति

  • सेंसेक्स: 513.45 अंक (0.61%) की बढ़त 85,186.47 पर बंद
  • निफ्टी: 142.60 अंक (0.55%) की तेजी 26,052.65 पर बंद

आईटी शेयरों ने दिखाई सबसे मजबूत तेजी

सबसे ज्यादा मजबूती आईटी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.96% की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी इंफोसिस के लगभद रू.18,000 करोड़ के शेयर बायबैक कार्यक्रम के ऐलान के बाद देखने को मिला। 

निवेशकों की संपत्ति में ₹1.12 लाख करोड़ का इजाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 4,75,74,164.70 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 4,74,62,012.84 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 112,151.86 करोड़ रुपए बढ़ा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.12 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

कौन से सेक्टर्स रहे मजबूत?

  • निफ्टी आईटी: +2.96%
  • निफ्टी PSU बैंक: +1.15%
  • निफ्टी हेल्थकेयर: +0.46%
  • निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: +0.36%
  • निफ्टी प्राइवेट बैंक: +0.28%
  • निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज: +0.27%
  • निफ्टी फार्मा: +0.05%
  • निफ्टी FMCG: +0.06%

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स 

  • HCL Tech    +4.32%
  • Infosys    +3.74%
  • TCS    +3.39%
  • HUL    +1.52%
  • Sun Pharma    +1.39%
  • सेंसेक्स के टॉप लूजर्स 
  • TMPV (Tata Motors PV)    -2.79%
  • Maruti Suzuki    -1.28%
  • Adani Ports    -0.94%
  • Bajaj Finance    -0.86%
  • Asian Paints    -0.66%

Exit mobile version