DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मातिनदाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति झिनपुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा। मातिनदाई  बहुउद्देशीय  सहकारी समिति मर्यादित झिनपुरी पंजीयन क्रमांक 369 विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा के संचालकक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 05 मई 2026 को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। सोसायटी की विषेष साधारण सम्मेलन में मतदान 13 मई को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 18 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Exit mobile version