DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस ब्लॉक संगठन को और मजबूत करने की क़वायद

पाली ब्लॉक प्रभारी गोविंद सिंह नेताम ने दिशानिर्देश तथा मार्गदर्शन दिया
पाली। ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत बनाने हेतु पाली ब्लॉक प्रभारी गोविंद सिंह नेताम की विशिष्ट उपस्थिति में पाली मे मंडल गठन वार्ड बूथ , सेक्टर वार्ड एंव बूथ कमेटी गठन के लिए पाली रेस्ट हाउस पाली मे कौशल नेटी सदस्य जिला पंचायत , यशवंत लाल अध्यक्ष ब्लाक कांंग्रेस कमेटी पाली श्रीमती सावित्री श्रीवास , अमित भदौरिया सचिव जिला कांंग्रेस कमेटी एंव अन्य कार्यकर्ताओं कांंग्रेस पार्षदों को आवश्यक दिशानिर्देश तथा मार्गदर्शन दिया गया।


बैठक को सबोधित करते हुए प्रभारी गोविंद नेताम ने कहा कि कांंग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु ब्लाक मंडल वार्ड जोन सेक्टर मे कार्यकर्ताओं का गठन किया जाना है. गठन कर पदाधिकारी चयन कर उन्हें जिम्मेदारी दिया जाएगा.जो आने वाले समय मे एकजुट हो कर कांंग्रेस की विचार धारा को लोगों तक पहुचाने का कार्य करेंगे. ब्लाक

अध्यक्ष यशंवत लाल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कांंग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल नही बल्कि लोगों की विचार धारा से जुडा गरीब, मजदूर की पार्टी है. जो शोषण वर्ग के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते रहा है. पाली ब्लाक मे मंडल गठन उपरांत पदाधिकारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं को कांंग्रेस के विचार धारा से जोडने का प्रयास करेंग.

बैठक मे कांंग्रेस के निष्ठावान कांंग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी संतोष पोर्ते ,दीपक जायसवाल , सुश्री सुमन सारथी , अज्जू प्रजापति ,ज्ञानेश्वर साहू ,जसवंत लकरा ,पवन ध्रुव ,चंदन पैकरा श्रीमती रमशील्ला , श्रीमती शिरोमणि ,दीपक मसीह और लक्ष्मण सिंह राजपूत ,भोला सहित काफी संख्या मे कांंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version