DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित

कोरबा।एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं सहायिका के 03 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दी गई है।  मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां 20 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आमंत्रित  की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकती हैं। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कोरबा एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।

Exit mobile version