DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लोकअभिभोजक राजेन्द्र साहू ने 57वीं बार किया रक्तदान

कोरबा। इस शरदीय नवरात्र में लोग माता की भक्ति-शक्ति की उपासना तरह-तरह से कर रहे हैं। जिनकी जैसी शक्ति उनकी वैसी भक्ति। ऐसे ही देवी भक्त हैं लोक अभियोजक राजेंद्र साहू जिन्होंने इस नवरात्रि 57 वीं बार रक्त दान किया गया । हर साल 6 माह में एक बार रक्तदान करते हैं। चैत नवरात्र हो या शरदीय नवरात्रि, प्रथम तीथि को राजेंद्र साहू मानव सेवा को लेकर रक्त दान करते हैं। उन्होंने इस वर्ष भी इसका निर्वहन किया। जिस वजह से जिला स्तर पर रक्त वीर , राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न , निराला स्मृति जैसे सम्मान राजेन्द्र साहू को मिला है। वे विभिन्न समजसेवी संस्थाओं के द्वारा भी कई बार सम्मानित किए जा चुके हैं। बेबस, मजबूर, पीड़ित लोगों की सेवा हेतु वे सदा तत्पर रहते हैं । रक्तदान हेतु युवाओं को , मानव सेवा हेतु लोगों को वे प्ररित भी करते हैं। वे कहते हैं कि राजेंद्र साहू जब तक जिंदा हैं, शरीर साथ देगा रक्तदान हेतु संकल्पित रहेंगे । इस अवसर पर कृष्ण कुमार द्विवेदी अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, मोहन सोनी विशेष लोक अभिभाषक, सुनील कुमार सोनवानी विशेष लोक अभियोजक, उपस्थिति रहे।

Exit mobile version