DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्कूल में पंप खराब, छात्र हो रहे परेशान

कोरबा/पाली। पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत बारीउमराव के गवर्नमेंट प्रायमरी व मिडिल स्कूल में सबमर्सिबल पंप के साथ सिंटेक्स की सुविधा है। लेकिन बीते तीन माह से न तो पंप चालू है और न ही सिंटेक्स में पानी भर पाया है। दोनों ही स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन, नास्ता के बाद न तो पीने का पानी मिल पा रहा है और ही बर्तन धोने के लिए। मध्यान्ह भोजन व नास्ता वितरण के बाद दोनों ही स्कूलों के छात्र पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत एवं संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया गया है लेकिन अब तक कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तरह की स्थिति गवर्नमेंट प्रायमरी स्कूल फारा पखना की है। वहां हैंडपंप लगा है लेकिन एक दो बाल्टी पानी निकलने के बाद बंद हो जाता है। बताया जाता है कि वहां का जलश्रोत नीचे चला गया है। इन स्कूलों में पानी के लिए छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर न तो स्कूल प्रबंधन का ध्यान जा रहा है और न ही पंचायत प्रतिनिधियों का।

Exit mobile version