पाली | सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति पाने वाले गवर्नमेंट मिडिल स्कूल उरांवपारा पोलमी में प्यून कांता कुमार बघेल का स्कूल स्टॉफ व शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। समारोह में पोलमी संकुल के नोडल प्राचार्य ओपी तिवारी, संकुल समन्वय मोहन लाल कश्यप, स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रतिराम तिर्की व हेडमास्टर सुशील तिवारी ने कांता कुमार की प्रतिभा को सराहा। छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में दामोदर सिंह मरकाम, ताम्रध्वज साहू एलएन कौशिक, तिलसाय साहू, लता श्रीवास समेत अन्य उपस्थित थे।
लिपिक पद पर पदोन्नति पाने वाले प्यून का किया सम्मान
