DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत:भगदड़ में महिला की मौत का मामला, 4 घंटे पहले गिरफ्तारी; पीड़ित केस वापस लेने तैयार

हैदराबाद,एजेंसी। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बीच, एक्टर ने महिला की मौत के मामले में दर्ज FIR को खत्म करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की है। यहां सुनवाई जारी है।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।

Exit mobile version