DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सब इंस्पेक्टर बन लौटी रागिनी, किया गया स्वागत

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड निवासी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। हर्ष के माहौल के बीच पार्षद बद्री किरण समेत वार्डवासियों ने पहुंचकर गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार और मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी होते हुए विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Exit mobile version