DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रागिनी का गणितीय मॉडल जिले में अव्वल

कोरबा। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गवर्नमेंट गर्ल्स ङायर सेकेंडरी स्कूल साडा कोरबा में आयोजित हुआ। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होने का अवसर मिला था। इसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अरदा की रागिनी ने त्रिकोणमिति का प्रयोग कर बुर्ज खलीफा की ऊंचाई को मापने का मॉडल प्रस्तुत की थी। यह मॉडल उसने मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश पड़वार के मार्गदर्शन में बनाए थे, जिसे जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार प्रकाश पड़वार के निर्देशन में किया जाता है। इस सफलता पर संस्था के शिक्षक एमएस कंवर, प्राचार्य तिर्की आदि ने रागिनी को प्रोत्साहित किया है।

Exit mobile version