नई दिल्ली/ म्यूनिख,एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में कहा, ‘मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है। दुर्भाग्य से भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है। विकास को तेज करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम बनाना होगा।’
राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर आज जर्मनी पहुंचे। ये अलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख समूह है।
राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी BMW के मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली। राहुल देर रात बर्लिन में IOC कार्यक्रम में भाग लेंगे।
BMW प्लांट के दौरे की फोटोज

राहुल ने BMW इसेट्टा देखी। यह 1950 के दशक की आइकॉनिक माइक्रो कार है, जो इटालियन Iso के डिजाइन पर BMW ने 1955-62 तक लाइसेंस पर बनाई। 2 सीटर छोटी कार फ्यूल एफिशिएंट होने से यूरोप में हिट हुई। इसमें 13hp पावरफुल इंजन आता था। इसकी टॉप स्पीड 90kmph थी। इसकी कुल 1,61,000 यूनिट्स बिकीं थीं।
BMW और TVS ने पार्टनशिप में 450cc की यह एडवेंचर बाइक बनाई है। राहुल इस बाइक पर बैठे भी। उन्होंने कहा- यह कमाल है। भारतीय इंजीनियरिंग पर हमें गर्व है। राहुल ने स्टाफ से इस बाइक की खासियत भी जानी। भारत में इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
राहुल ने बीएमडब्ल्यू iX3 नई जनरेशन की फुली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भी देखी। ये सिर्फ 4.9 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पर दौड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 210kmph है। इसमें 108.7 kWh बैटरी से WLTP रेंज 679-805 km मिलती है। भारत में ये 2026 में लॉन्च होगी।
राहुल ने रोल्स-रॉयस फैंटम को भी देखा। यह दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में से एक मानी जाती है, जो 2003 से बिक रही है। 2025 मॉडल में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है, जो 563 hp पावर देता है। स्टारलाइट हेडलाइनर, कस्टम इंटीरियर और साइलेंट राइड के साथ शुरुआती कीमत 4.68 करोड़ रुपए है।
राहुल गांधी का पिछले 6 महीनों में यह चौथा विदेश दौरा
राहुल 19 दिसंबर तक जर्मनी में ही रहेंगे। उनका जर्मनी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब देश में संसद का शीतकालीन सत्र (1 से 19 दिसंबर तक) चल रहा है। इसको लेकर भाजपा ने राहुल के जर्मनी दौरे पर निशाना साधा था।
राहुल गांधी का पिछले 6 महीनों में यह चौथा विदेश दौरा है। इससे पहले जुलाई से लेकर सितंबर के बीच वे लंदन, मलेशिया, ब्राजील-कोलंबिया की यात्रा पर गए थे।
राहुल के जर्मनी पहुंचने के बाद की तस्वीरें…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारतीय विदेश कांग्रेस (IOC) के पदाधिकारी।
राहुल गांधी का बर्लिन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
भाजपा बोली थी- उनके लिए ‘LoP’ लीडर ऑफ पर्यटन
राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा था- राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘LoP’ का मतलब ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ होता है। वे लीडर ऑफ पार्टींइंग (पार्टी करने वाले नेता हैं)।
इधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम का आधा समय विदेश में बिताते हैं। फिर भाजपा की ओर से विपक्ष के नेता की विदेश यात्रा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?
