DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राहुल बोले-मुझ पर केस किया तो मामला लीगल हो जाएगा:हर राज्य में वोट चोरी की बात कहता हूं, ज्ञानेश जानते हैं कीमत चुकानी होगी

पणजी, एजेंसी। राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि, ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे।

दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम, गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है।

राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होने गोवा पहुंवे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले 4 सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

राहुल की स्पीच, बड़ी बातें, कहा- एजुकेशन सिस्टम में आरएसएस के लोग

हर एजुकेशन सिस्टम में RSS के लोग: पूरी दुनिया मानती थी कि इंडिया का एजुकेशन सिस्टम नंबर वन मॉडल का था। लेकिन, आज दिल्ली में स्टूडेंट्स को ही मारा जा रहा है। हर एजुकेशनल सिस्टम में इन्होंने बीजेपी और आरएसएस के लोग बैठे हुए हैं।

कांग्रेस करप्शन मॉडल खत्म करेगी: हाईटेक करप्शन, जमीन का करप्शन ये यहां करते हैं। जैसे पहले गुजरात में नरेंद्र मोदी का मॉडल था। वैसे ही गोवा में करप्शन का मॉडल है। इसे सिर्फ कांग्रेस ही खत्म कर सकती है।

देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी गोवा में: पहले मास्टर प्लान था, मास्टर प्लान को रद्द कर दिया। इनका यही काम है कि पैसा कैसे बनाए। इनका यही काम है। गोवा की जनता को लूटने का, आपकी जमीन छीनकर अरबपतियों को देने का।

गोवा में सरकार आपकी जमीन छीन रही: गोवा देश में सबसे सुंदर जगह है, सबसे अच्छा कल्चर है। लेकिन यहां भी सरकार आपकी जमीन छीनकर गोवा के जो बाहर के लोग हैं उनको करोड़ों में बेचती है। पहले मास्टर प्लान था, मास्टर प्लान को रद्द कर दिया। इनका यही काम है कि पैसा कैसे बनाए।

राहुल के गोवा दौरे के मायने….

राहुल जिस यात्रा में शामिल हुए, उसने सभी 40 सीटें कवर की

राहुल गांधी कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू हुई थी और गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंची। कांग्रेस ने इसमें जमीन, पहचान, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए हैं।

गोवा में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव संभव

गोवा में अगला विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में संभवतः फरवरी-मार्च 2027 में होगा। चुनाव की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2027 को खत्म होगा।

कांग्रेस 15 साल से सत्ता से बाहर, वापसी की आस

गोवा में कांग्रेस 2012 से सत्ता से बाहर है, यानी करीब 15 साल। 2012 में कांग्रेस सरकार को BJP-MGP गठबंधन ने हराया था। 2017 में कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन BJP ने गठबंधन बनाकर सरकार बना ली। 2022 में BJP ने 20 सीटें जीतीं और बाद में कांग्रेस के 8 विधायक BJP में चले गए।

Exit mobile version