DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही:ये चाहते हैं कि लोग सवाल न करें, कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी

तिरुवनंतपुरम,एजेंसी। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि RSS और BJP चाहती है कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें।

राहुल केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा,

कांग्रेस ने संविधान में बदलाव करके पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर शासन को मजबूत किया। संविधान बचाने का मतलब है सत्ता और फैसलों का अधिकार लोगों तक पहुंचाना।

राहुल ने कहा कि RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है।

राहुल की स्पीच की बड़ी बातें

  • दिल्ली में हुई बैठकों में अलग-अलग नेताओं की अलग राय थी, लेकिन मैंने साफ कहा था कि UDF पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगा। असली सवाल जीत के बाद का है।
  • केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। UDF और कांग्रेस को ऐसा रोडमैप देना होगा, जिससे युवाओं को नौकरी मिले। मंच पर मौजूद नेतृत्व केरल की जनता की जरूरतों को समझता है और उन्हें पूरा कर सकता है।

राहुल गांधी बोले- चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना

इससे पहले राहुल ने एक कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है।

उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।

स्टेज पर बच्चे ने राहुल के साथ तस्वीर खिंचवाई

केरल कांग्रेस की महापंचायत के बीच स्टेज पर आकर एक बच्चे ने राहुल के साथ सेल्फी ली। इसके बाद बच्चे ने राहुल ने बच्चे के चॉकलेट भी दी।

बच्चे ने स्टेज पर आकर राहुल के साथ सेल्फी लेने के लिए कहा।

बच्चे के कहने पर राहुल ने उसके साथ सेल्फी ली।

सेल्फी के बाद राहुल ने बच्चे के चॉकलेट भी दी।

Exit mobile version