नई दिल्ली, एजेंसी। अलग-अलग पार्टियां, मकसद एक- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने दो दिन से दिल्ली में डेरा डाल रखा है।
शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग पास किया, तो रविवार को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे।
करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।
इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी नेताओं ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। नेता खुली गाड़ी में सवार थे और उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चल रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे तक मैदान में भीड़ बढ़ गई थी। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे।

रैली से पहले विपक्षी दलों ने मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल और प्रियंका खुली गाड़ी में बातचीत करते नजर आए।
SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ था। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे।
दोपहर- 12 बजे
दोपहर- 12:30 बजे
दोपहर- 3 बजे
दोपहर- 4:30 बजे
