DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

IAS विनय चौबे समेत कई के ठिकानों पर छापेमारी:छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए शराब बेचने का बदला नियम

रांची ,एजेंसी। झारखंड विधानसभा चुनाव बीच ईडी ने रांची में एक बार फिर दबिश डाली है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह को झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य करीबी रिश्तेदार और संबंधित अधिकारियों के सीए के ठिकानों पर छापेमारी की है।

बताया जाता है कि ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है। ईडी की छापेमारी किन-किन लोकेशन पर हो रही है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पहले ही इस मामले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

रांची के विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था। जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई। आवेदन में बताया गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में रची गयी आबकारी नीति में फेरबदल कराया।

ईडी पहले भी कर चुकी है छापेमारी

इससे पहले भी शराब घोटाला मामले में ईडी कार्रवाई कर चुकी है। बीते साल 23 अगस्त को ईडी ने रांची, देवघर, दुमका, कोलकाता के 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दायरे में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और इनसे जुड़े 32 के यहां ईडी की टीम पहुंची थी।

Exit mobile version