DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में नाले में बह गया रेलवे कर्मचारी:तलाश में जुटी SDRF की टीम, इधर 30 घरों में घुसा नाले का पानी

कोरबा। कोरबा जिले में एक रेलवे कर्मचारी नाले के तेज बहाव में बह गया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव में गेवरा से डोंगरगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान उदय कुमार सिंह (31 साल) पुलिया के नीचे काम कर रहा था। वह झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के पास स्थित कमरे में बारिश का पानी भर गया था। उदय चावल की भीगी बोरी को निकालकर नाले में फेंकने गया था। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और वह बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कटघोरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उदय कुमार की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जहां उसकी तलाश जारी है।

कोरबा में रेलवे कर्मचारी नाले के तेज बहाव में बह गया।

कोरबा में रेलवे कर्मचारी नाले के तेज बहाव में बह गया।

जिले में 3 जुलाई को हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में नालियों का कचरा और सीवर की गंदगी के साथ बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

इससे वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासी बृजेश तिवारी के मुताबिक यह समस्या हर बरसात में आती है। लेकिन न तो नगर निगम और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। बालको के वार्ड क्रमांक 45 में लोग अपने घर का सामान शिफ्ट कर रहे है।

निवासी प्रिया गोस्वामी ने बताया कि देर रात से उनके घर में नाले का पानी घुस गया है। इससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर में खाना-नाश्ता बनाना और पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है। खंभों में करंट फैल गया है।

बच्चे छाता लेकर पानी में उतरे है।

सामान शिफ्ट कर रहे लोग

पानी से खंभे में फैला करंट

इतवारी भाई के घर के बाहर जलभराव के कारण विद्युत खंभे में करंट आ रहा है। वह खंभे से चिपकने से बाल-बाल बची। गुड्डू जायसवाल के मुताबिक इस बस्ती में लगभग 25 से 30 घर प्रभावित हुए हैं।

जल निकासी की अनुचित व्यवस्था के कारण यह समस्या बनी हुई है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं।

व्यवस्था ठीक करने लोग बाहर निकल आए है।

नाली की मरम्मत नहीं होने से बदहाली

वहीं, बालको के वार्ड क्रमांक 45 में भी यही हाल है। नली का पानी घरों में घुस आया है। लोग खाद्य सामान समेत घर के बर्तन लेकर बाहर निकल रहे हैं। बताया जा रहा की नाली की मरम्मत नहीं होने से ये हाल हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसकी जानकारी कई बार वार्ड के पार्षद और महापौर को दी गई है। लेकिन आज तक कोई देखने तक नहीं आया। लोग यहां गंदगी और गंध दोनों से परेशान है।

Exit mobile version