DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मंत्री-अग्रवाल के बंगले में घुसा बारिश का पानी:बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत, बिलासपुर में बाढ़ में बहे बच्चे, 26 जिलों में अलर्ट

रायपुर,एजेंसी। रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। वहीं MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई। अंबिकापुर में भी दोपहर आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे।

मंगलवार को सरगुजा में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया है।इनमें जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर इन 7 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है।

वहीं 19 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का ही अलर्ट है। कोरिया, जीपीएम, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग इन सात जिलों में सामान्य रहेगा।

MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई है।

MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई है।

रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। कई जगहों पर पानी जमा हो गया।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन सकता है, जो मानसूनी गतिविधियों को मजबूत कर सकता है। इस कारण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे शामिल हैं। एक युवक की लाश मंगलवार को मिली। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गया। उसका पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है।

इसके अलावा बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं। 9 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। नाव में नारायणपुर के तीन ग्रामीण और कुछ स्कूली बच्चियों सहित कुल 11 लोग सवार थे।

बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से युवक की मौत हो गई, उसकी लाश मंगलवार को मिली।

बिलासपुर में मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बीजापुर में भी 2 बच्चियां बह गईं

रामानुजगंज में कन्हर नदी में बने एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा है।

झीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा

राज्य के बेमेतरा जिले में अब तक 408.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से -49% कम है। महासमुंद (-20%) जिले में वर्षा सामान्य से काफी कम रही है, जिन्हें ‘क्षेत्र में वर्षा की कमी’ वाले क्षेत्रों में रखा गया है। सरगुजा जिले में भी 27% वर्षा की कमी दर्ज की गई है।

अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। वहीं, बलरामपुर जिले में 1244.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71% अधिक है। जांजगीर जिले में भी 24% अधिक बारिश हुई है।

Exit mobile version