DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर : राज्य में अब तक 291.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 07 जुलाई 2025 की स्थिति में अब तक राज्य में 291.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में जून 202 से 07 जुलाई 2025 की स्थिति में रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 447.8 मिमी, दूसरे नंबर पर बस्तर(जगदलपुर) जिले में 431 मिमी, तीसरे नंबर पर रायगढ़ जिले जहां 426.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम बेमेतरा जिले में 113.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1238.7 मिलीमीटर है।

Exit mobile version