DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर 60 लाख की डकैती केस…करीबी निकला मास्टरमाइंड:दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर की वारदात; 59.50 लाख रुपए बरामद

रायपुर ,एजेंसी। रायपुर में 60 लाख की डकैती केस में पीड़ित का एक करीबी ही डकैती का मास्टरमाइंड निकला। खुलासे से पहले ही भास्कर को ये इनपुट मिल गए थे। अब पुलिस ने भी इसी बात का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 59 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

IG अमरेंद्र मिश्रा ने वारदाता का खुलासा करते हुए बताया कि, 36 घंटे के अंदर हमने 10 आरोपियों और लगभग पूरी रकम को जब्त करने में सफलता पाई है। डकैती का उद्देश्य पारिवारिक पैसों के बंटवारे को लेकर था। पीड़ित की एक बहन ने रिटायर्ड सूबेदार के साथ मिलकर शातिर ढंग से पूरी योजना बनाई थी।

इसमें 2 नागपुर और बिलासपुर, नांदगांव, दुर्ग के एक-एक लोग घर में घुसे थे। इसके अलावा 5 लोग और योजना में शामिल थे जो रैकी करने, पुलिस पर निगरानी रखने का काम कर रहे थे। घटना 5-6 घंटे बाद ही पैसों का बंटवारा हो गया था। आरोपी भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस को लीड मिली और हमने गिरफ्तारियां की।

रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

प्रॉपर्टी विवाद के बाद करीबियों पर था शक

पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी।

महिला आरोपी का नाम नेता त्रिपाठी है। जो पीड़ित के दोस्त की पत्नी है।

महिला आरोपी का नाम नेता त्रिपाठी है। जो पीड़ित के दोस्त की पत्नी है।

अब जानिए…20 मिनट में कैसे हुईं 65 लाख की डकैती…

रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।

कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71 साल), रजनी वेल्लू (67 साल) और मनोहर वेल्लू (70 साल) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।

इसी जर्जर घर से 60 लाख की डकैती हुई है। यह मकान काफी पुराना है। पीड़ित 10 सालों से यहां किराए से रहता है।

जमीन बेचने से मिले रुपए लेकर भागे

वेल्लू परिवार ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक पुश्तैनी जमीन बेची थी। जिसके बाद 65 लाख रुपयों को उन्होंने घर के भीतर ही पलंग के नीचे रखा था। जिन्हें डकैत लूट कर ले गए। इसके अलावा वे आलमारी से गहने भी साथ लेकर चले गए। भागने के दौरान उन्होंने तीनों बुजुर्गों को कमरे के भीतर बंद कर दिया। जैसे-जैसे बुजुर्गों ने घर के पीछे के रास्ते से निकलकर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version