DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल:शूज में छिपाकर एग्जाम-सेंटर पहुंचे, बाहर सॉल्वर कर रहे थे मदद, 2 लाख में डील हुई थी

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GATE परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। हरियाणा के 3 बीटेक स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर रायपुर मिला था। सरोना स्थित निजी कॉलेज में 14 फरवरी को परीक्षा आयोजित थी। जहां तीनों युवक जूते में ब्लूटूथ डिवाइस छुपाकर पहुंचे थे। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। इनके ब्लूटूथ डिवाइस बाहर बैठे अन्य 3 युवकों से कनेक्ट थे। ये आरोपी भी हरियाणा से स्टूडेंट के साथ ही आए थे।

इस परीक्षा में जूते पहनकर जाने की अनुमति होती है, इसलिए जूते की चेकिंग नहीं हुई। एग्जाम सेंटर पहुंचने के बाद स्टूडेट्स ने वॉशरुम जाकर डिवाइस को अपने कान में लगाया और एक्टवेट कर लिया। इधर से दबी आवाज में प्रश्न बताने लगे और बाहर बैठे सॉल्वर जवाब बताने लगे थे। इसी बीच परीक्षा केंद्र प्रभारी को शक होने पर उन्होंने बिना डिस्टर्ब किए थाने में सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि स्टूडेट्स से 2-2 लाख में डील हुई थी।

रायपुर पुलिस ने GATE परीक्षा में शामिल 3 परीक्षार्थियों संग 3 साल्वर को पकड़ा

पुलिस ने आरोपियों के पास से

हरियाणा के रहने वाले दर्शन सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की और अमर तीनों बीटेक पास कर चुके हैं और एमटेक के लिए GATE परीक्षा दे रहे थे। इनमें दर्शन और अमर जॉब भी कर रहे हैं। तीनों को रायपुर के सरोना स्थित निजी कॉलेज में एग्जाम सेंटर मिला था। परीक्षा पास कराने के लिए तीनों ने नकल कराने वाले 3 अन्य युवकों की मदद ली थी।

हरियाणा के ही रहने वाले यू-ट्यूबर नरेंद्र कुमार, इंजीनियर सुमित सहवाग और अमर से 2 लाख में डील हुई। नकल की पूरी प्लानिंग हरियाणा में ही हो गई थी। तीनों स्टूडेंट से 6 लाख लेने के बाद वे सब रायपुर पहुंचे थे।

रायपुर के सरोना स्थित निजी कॉलेज में शनिवार (14 जनवरी) को GATE की परीक्षा हुई। जहां बाहर बैठकर तीनों प्रश्न सॉल्व कर रहे थे। लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन आंसर तलाशते फिर स्मॉल ब्लू टूथ ईयर डिवाइस के जरिए स्टूडेंट्स को बता रहे थे।

सेंटर में मौजूद केंद्र प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की हरकत पर संदेह हुआ, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की और तकनीकी जांच के आधार पर सभी 6 युवकों को पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से 3 ब्लूटूथ ईयर डिवाइस (सूक्ष्म/छिपाने योग्य), 4 ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 8 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकल कराने से संबंधित सामग्री

बीमा निगम भर्ती के दौरान ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार।

बीमा निगम भर्ती के दौरान ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार।

JSA एग्जाम के दौरान दो साल पहले पुलिस ने हरियाणा के इस युवक को पकड़ा था।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

रायपुर पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने हरियाणा के कुछ लोगों का नाम बताया है। केस में आगे की जांच जारी है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Exit mobile version