DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर : राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी का सम्मान किया। राज्यपाल डेका ने छात्र को 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, साथ ही राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। डेका ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी छात्र आदित्य ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है साथ ही जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत और जेईई एडवान्स परीक्षा में अच्छी रेंक प्राप्त की है।  इस अवसर पर छात्र के परिजन भी उपस्थित थे।

Exit mobile version