DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर : पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

एससी, एसटी और ओबिसी वर्ग के पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा में आवेदन करने की अपील  

रायपुर, 19 अगस्त 2026। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।
    विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नवीनीकरण (Renewal) आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि नवीन (Fresh) आवेदन 01 अगस्त 2026 से लिए जा रहे हैं।
    छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन से पूर्व आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें वैध जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार से सीडेड सक्रिय बैंक खाता तथा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है।
    पात्र विद्यार्थी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    विभाग ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Exit mobile version