DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर पुलिस पर 2 लाख रुपए चुराने का आरोप:दुर्ग के कारोबारी ने SSP से की लिखित शिकायत, एक आरक्षक को किया गया निलंबित

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। रायपुर क्राइम ब्रांच के पांच पुलिसकर्मियों पर चोरी का आरोप लगा है। दुर्ग के एक कारोबारी ने धनतेरस के दिन पुलिसकर्मियों पर 2 लाख रुपए चुराने का आरोप लगाया है। उसने मामले की लिखित शिकायत दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से की है। वहीं, इस मामले में रायपुर SSP ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी की मानें तो वह धनतेरस के दिन धमतरी से अपने घर दुर्ग आ रहा था। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला, धंनजयगिरी गोस्वामी सहित 6 पुलिसकर्मी पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे और चेकिंग के बहाने कार की तलाश ली।

कारोबारी अपने घर पहुंचा, तभी पीछे करते पुलिसकर्मी आए।

पुलिसकर्मी कारोबारी की कार की तलाश लेते सीसीटीवी में नजर आए।

सीसीटीवी कैमरे में पुलिसकर्मी आए नजर

इस दौरान कार में रखे 2 लाख रुपए गायब हो गए। कारोबारी का कहना है कि यह रकम पुलिसकर्मियों ने निकाली है। व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिसकर्मी कार की तलाशी लेते नजर आए हैं।

मामला रायपुर एसएसपी को सौंपा

फिलहाल, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामला रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद रायपुर से ही की जाएगी।

हालांकि, इस मामले में रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version