रायपुर,एजेंसी। रायपुर की एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
6 कर्मचारियों की मौत, फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में 2 और मृत कर्मचारियों के शव लाए गए हैं। डेडबॉडी बुरी तरह से झुलसी हुई दिख रही है। फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 6 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
