
पाली । सारथी सहीस समाज की जिलास्तरीय बैठक पाली ब्लॉक के मंगल भवन में गत 8/12/2024 को आयोजित हुई, जहाँ उपस्थित समाज प्रमुखों-सदस्यों ने पाली ब्लॉक की नयी कार्यकारणी बनाने प्रस्ताव लाया जिसमें सर्वसम्मति से राजेश डोंगरे को पाली ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राकेश डोंगरे को दी गई। ऊदल सागर को सचिव ,गंगा सागर को कोषाध्यक्ष व् पप्पू डोंगरे को उप सचिव मनोनीत किया गया। इस बैठक में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लखनलाल सहिस, उपाध्यक्ष गुलाब नागे, संरक्षक माखन डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित थे।
