DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राजेश यादव ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक, अभिभावकों से की जागरूक रहने की अपील

दीपका-गेवरा। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के विश्राम नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र (बूथ क्रमांक 153) में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर राजेश यादव, प्रदेश सह संयोजक, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ ने स्वयं बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान में सहभागिता निभाई तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर पल्स पोलियो अभियान में अवश्य शामिल करें।

उन्होंने कहा कि “पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक है। प्रत्येक बच्चे तक यह सुरक्षा कवच पहुंचाना समाज और शासन की साझा जिम्मेदारी है।”

अभियान को सफल बनाने में रुक्मणी यादव (ब्लॉक समन्वयक), ममता चौहान (प्रेरक), अमृत बाई (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) बेलटिकरी , प्रमिला चौहान, अनिता यादव, सजन बाई, गंगेश्वरी, तिलबाई, सरस्वती यूके, झाबर एवं सोनमतिया बखला (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सहित स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, क्योंकि यही उन्हें आजीवन दिव्यांगता से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

अंत में राजेश यादव ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त भारत का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है।”

Exit mobile version