DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रक्षाबंधन: बहनों के हाथों भाईयों की सजी कलाईयां, भाईयों ने लिया आजीवन सुरक्षा का संकल्प

कोरबा। भाई-बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन कोरबा, छत्तीसगढ़ सहित पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरबा में भी यह पवित्र पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर सजाई। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। सबसे बड़ा उपहार-भाईयों ने बहनों की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया।
ट्रेन, बस खचाखच, सड़कें जाम
रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व बहनें भाईयों के घर जाने के लिए विभिन्न यात्री परिवहन साधनों का उपयोग किया। कोरबा से जाने वाली ट्रेनें, बसें खचाखच भरी हुई थीं। रक्षाबंधन के दिन कोरबा की सड़कें कई जगह जाम रहीं। दूसरे दिन भी परिवहन के साधनों का यही हाल रहा।
महापौर ने भाईयों को बांधी राखी


महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी। भाई महापौर निवास पहुंचे और दिनभर महापौर का निवास रौनक से भरा रहा।

महापौर को रक्षासूत्र बांधा गया।


विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास स्थान पहुंची दीदी-बहनें


कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का निवास स्थान उतरदा भी दिनभर उल्लास और उमंग से आबाद रहा। क्षेत्र की बहनें एवं दीदी उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। प्रेमचंद पटेल ने सभी को उपहार देकर दीदियों का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को शुभ आशीर्वाद दिया।

विधायक पटेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधा रक्षासूत्र।

Exit mobile version