DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आरएसएस के आधार स्तंभ रामगोपाल पाण्डेय नहीं रहे

कोरबा। बीती रात करीब 9 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कोरबा इकाई के आधार स्तंभ एवं जनसंघ – कोरबा जिला भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष – पूर्व व्यवस्थापक रामगोपाल पाण्डेय का 91 वर्ष की उम्र में दु:खद निधन होने के साथ कोरबा आरएसएस की अंतिम कड़ी सदा के लिए देव लोक गमन कर गयी। रामगोपाल पाण्डेय अपने पीछे तीन पुत्र सुनील पाण्डेय, जिला भाजपा के सहकोषाध्यक्ष सुबोध पाण्डेय एवं पंकज पाण्डेय एक पुत्री सहित पत्नी, पुत्र वधुओं, नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पंप हाऊस झोपड़ी पारा और पावर हाऊस रोड कोरबा में लम्बे समय तक निवासरत रहने के बाद वर्तमान में स्व. रामगोपाल पाण्डेय का परिवार इंदिरा विहार कालोनी गायत्री मंदिर के पीछे टीपी नगर कोरबा में निवासरत है, जहां से उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 02.03.25 रविवार को शाम 4 बजे निवास स्थान से निकलकर मोतीपारा स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी। आरएसएस सहित विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़े रामगोपाल पाण्डेय के निधन से शोक व्याप्त है।

Exit mobile version