DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वीरभाठा में रामायण उत्सव आज से 11 अप्रैल तक

मालखरौदा । मालखरौदा से लगे ग्राम वीरभाठा में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय रामायण उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संरक्षक एवं सरपंच बुद्धेश्वर नाविक ने जानकारी दी कि प्रतिदिन शाम 4 बजे से देर रात तक विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा संगीतमय रामायण पाठ और प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के अंतिम दिन 11 अप्रैल को चयनित श्रेष्ठ मंडलियों के बीच प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को 10,000, 8,000, 6,000, 3,000, 2,000, 1,500, 1,100, 1,000, 700 और 500 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही श्रेष्ठ तबला वादक, टीकाकार और श्रोताओं को भी 500-500 रुपए के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, बीडीसी आनंद दास, प्रांतीय अध्यक्ष लालू गवेल और उद्योगपति किशोर नाविक शामिल होंगे। समापन दिवस पर विधायक रामकुमार यादव चयनित 10 मंडलियों को सम्मानित करेंगे। आयोजन दुर्गा चौक में होगा, जहां संचालन गोवर्धन यादव व तुला दास महंत करेंगे।

Exit mobile version