DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रामनारायण सराफ बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

कटघोरा विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं चुलेश्वर कृषक ऋण अनुदान योजना प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक
कोरबा।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा रामनारायण सराफ को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दुष्यंत शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं चुलेश्वर राठौर को कृषक ऋण अनुदान योजना प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।


कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि तीनों पदाधिकारी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनकी कर्मठता और भाजपा के प्रति निष्ठावान होने के कारण ही उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं। मुझे विश्वास है कि इनकी कर्मठता से भाजपा और मजबूत होगी और योजनाओं का समुचित लाभ किसानों तक पहुंचेगा।
गोपाल मोदी ने सभी को बधाई देते हुए कहा है कि – मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा किसानों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।

Exit mobile version