DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रामसिंह अग्रवाल बने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन

कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर /अध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल को नियुक्त किया था। कलेक्टे्रट सभागार में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी/ सचिव के निर्देशन में निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसम्मति से कोरबा जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला प्रबंध समिति का निर्वाचन किया, जिसमें सर्वसम्मति से सामान्यसभा में रामसिंह अग्रवाल चैयरमैन, राजेंद्र प्रसाद तिवारी सह चैयरमैन, राजेश बगडिय़ा कोषाध्यक्ष एवं राज्य प्रतिनिधि के रूप में योगेश जैन व प्रबंध समिति में पारस जैन, नितिन विजय चतुर्वेदी, विनोद कुमार सिन्हा, अमित अग्रवाल, लक्ष्मी शंकर सिंह, अखिलेश दत्त अग्रवाल, मनीष मोदी, डॉ राजीव गुप्ता मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर कोरबा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ने नवनिर्वाचित कोरबा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर जिला कोरबा रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर कोरबा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से गरीबों की सेवा तथा जनहित के कार्यों के प्रति सक्रिय रहकर छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी में अपना प्रमुख स्थान कोरबा को मिलेगा ऐसी उम्मीद जताई।
प्रबंध समिति के सदस्य विनोद कुमार सिन्हा ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version