DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रानूलाल बोहरा का निधन


कोरबा। धर्मनिष्ठ, सरल, सौम्य, उदारमना, समाजसेवी सुश्रावक रानुलालजी बोहरा का 82 वर्ष की आयु में संथारा (समाधीमरण) दिनांक 16 मई शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.18 मिनट पर सीज गया है। जिनकी बैकुंठी यात्रा सुबह 8.30 बजे वर्धमान ज्वेलर्स के निवास स्थान ट्रांसपोर्ट नगर से कोरबा मुक्तिधाम गई, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रानूलाल बोहरा वर्धमान ज्वेलर्स कोरबा एवं निहारिका के संचालक रहे। वे अपने पीछे 3 पुत्र महेन्द्र, धर्मेन्द्र एवं कोमल एवं भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

Exit mobile version