DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रासेयो के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली

चैतमा| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चैतमा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पूरे गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य चंद्राणी सोम व कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे के नेतृत्व में किया गया था। जिसमें रासेयो इकाई के स्वयं सेवक विनय दास, थानेश्वर पटेल, मिथलेश, अश्विनी जिवेश, अनीश, नवनीत, नीरज, गजेंद्र, दीपांजलि, ज्योति देवांगन आदि ने स्कूल परिसर से ग्राम पंचायत चैतमा में तिरंगा रैली निकाली।

कार्यक्रम अधिकारी बंजारे ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अपने तरह का पहला ऑपरेशन है। जिसके जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में अपनी क्षमता का प्रदर्शन तो किया ही पर इसके जरिए जो खास बात हुई, वह यह है कि भारत की रणनीतिक, तकनीकी और कूटनीतिक ताकत को दुनिया के सामने लाने में सफल हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से अपने नागरिकों की रक्षा करने तथा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वालों को कड़ा संदेश देने के भारत के संकल्प को दर्शाया। ग्राम पंचायत के सरपंच राजलाल सिन्द्रम, उप सरपंच शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुकालू प्रजापति व ग्रामवासियों ने तिरंगा यात्रा की प्रशंसा की।

Exit mobile version