DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

निकाली गई रथ यात्रा, जय जगन्नाथ से गूंजा शहर

जांजगीर। शहर में बड़े ही धूम धाम से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई। इसमें शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह रथयात्रा दोपहर 3 बजे जांजगीर के केरा रोड हॉकी मैदान से निकाली गई। यह रथयात्रा वृंदावन कुटीर उद्योग ने निकाली। इसमें युवक-युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए और भजनों में झूमते रहे। यह रथयात्रा कचहरी चौक, नेताजी चौक से होते हुए नगर भ्रमण कराया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने रथयात्रा में शामिल होकर रथ को खींचने के साथ-साथ पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वृंदावन कुटीर उद्योग पहुंच कर महाआरती की गई। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Exit mobile version