DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राशन दुकान निलंबित:खाद्य निरीक्षक को भी नोटिस जारी

रायपुर,एजेंसी। तय समय में डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं करने पर कचना की राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया है। लोगों को राशन लेने में परेशानी न हो इसलिए इस दुकान से राशन लेने वाले लोगों को उसी इलाके की दूसरी दुकान से सामान दिया जाएगा। अब लोग जिस दुकान से राशन लेंगे उसके दुकानदार से कहा गया है कि वह कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में नई दुकान खोले जिससे नए और पुराने ग्राहकों को राशन लेने में कोई परेशानी न हो।

राशन दुकान निलंबित करने के साथ ही जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने इस लापरवाही के लिए खाद्य निरीक्षक पुष्पा चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नियंत्रक मिश्रा ने बताया कि राशन दुकानों के लिए चावल, शक्कर आदि लेने के लिए दुकानदार को एडवांस में डीडी जमा करना होता है। इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि दुकानदार समय पर डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं कर रहे थे। इस वजह से समय पर राशन दुकानों में नहीं पहुंच रहा था। इससे राशन लेने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस वजह से यह कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version