कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल में रवि पोर्ते को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि पोर्ते अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

