DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रेमंड रियल्टी ने मुंबई में आवासीय परियोजना के विकास के लिए जमीन मालिक के साथ किया समझौता

नई दिल्ली, एजेंसी। रेमंड ग्रुप की इकाई रेमंड रियल्टी लि. ने मुंबई में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमीन के मालिक के साथ भागीदारी की है। इस परियोजना से लगभग 8,500 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने मुंबई के परेल इलाके में एक रिहायशी परियोजना बनाने के लिए संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रेमंड रियल्टी ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 8,500 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है। 

कंपनी ने उस जमीन के मालिक का नाम नहीं बताया जिसके साथ उसने समझौता किया है। मुंबई शहर में कंपनी का यह 8वीं संयुक्त विकास परियोजना है। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, ”परेल हमेशा से मुंबई के विकास का केंद्र रहा है और हमें इस रणनीतक संयुक्त विकास के जरिये रेमंड रियल्टी के बढ़ते कारोबार में एक और परियोजना जोड़ने पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि कंपनी का विस्तार ‘एसेट-लाइट’ और ‘भागीदारी आधारित’ रुख से हो रहा है।  

Exit mobile version