कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित अधिवक्ता संजय शाह के पिता आर बी शाह का 17 अगस्त को रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्रवधु, पुत्रियां, नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उनका अंतिम संस्कार आज पोड़ीबहार स्थित आदर्श मुक्तिधाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान बैगीनडभार से पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए निकली। उनकी अंतिम यात्रा में कोरबा के कई दिग्गज, अधिवक्ता एवं राजनेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बोड़ीबहार मुक्तिधाम में स्वर्गीय बी आर शाह के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
आर बी शाह नहीं रहे
