DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द:छत्तीसगढ़ में मेडिकल की 150 सीटें कम होंगी, अबतक सिर्फ गवर्नमेंट कॉलेज को NMC ने दिया एडमिशन का अप्रूवल

रायपुर,एजेंसी। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रिश्वत कांड में फंसे रावतपुरा मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीटें कम हो जाएंगी। अब तक प्रदेश में 700 मेडिकल सीट थीं, जो घटकर 550 हो जाएंगी।

हालांकि प्रदेश के अन्य निजी कॉलेजों को भी अब तक मान्यता नहीं मिली है। सिर्फ शासकीय मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नए सत्र 2025-26 के लिए मान्यता दी है। जिसके बाद प्रदेश के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज MBBS की करीब 1,430 सीटों पर एडमिशन दे पाएंगे।

सभी कॉलेजों की 4 महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी

हालांकि, NMC ने इन सभी कॉलेजों को सशर्त मान्यता दी है। दरअसल, प्रदेश का कोई भी कॉलेज NMC के टेस्टिंग नॉर्म्स और स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा है। कई कमियां है। ऐसे में NMC ने कहा कि, सभी कॉलेजों की 4 महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।

इन केस दिए गए चार महीनों समस्या नहीं सुधरी, तो NMC इन कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। NMC ने हर कॉलेज को उनकी कमियां गिनाई है। उसे दूर करने को कहा है।

किसी कॉलेज में सीट नहीं बढ़ाई गई, सिम्स की 30 सीटें कम हुई

NMC ने 10 में किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज की सीटों में इजाफा नहीं किया है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की ओर से कहा गया है कि, किसी मेडिकल कॉलेज ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन भी नहीं किया था। हालांकि सिम्स बिलासपुर की 30 सीटें घटाई जरूर गई है।

रायपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की बात करें, तो यहां पिछले सत्र में स्नातक में सीटें 150 से बढ़ाकर 200 की गई थीं। फिलहाल यहां 230 सीट हैं।

Exit mobile version